फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road damaged, water drainage news

Udhampur News: सड़क जर्जर<bha>;</bha> जल निकासी के नहीं उचित प्रबंध, चलना हुआ मुश्किल

Mon, 23 Dec 2024 12:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 23 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
road damaged, water drainage news
18 साल से नहीं हुआ समस्या का समाधान, डेढ़ हजार आबादी प्रभावित
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के वार्ड 17 के लोअर ओमाड़ा मोड़ इलाके में सड़क जर्जर होने के कारण जल निकासी के उचित प्रबंध नहीं हैं। इससे क्षेत्र की करीब डेढ़ हजार आबादी प्रभावित है।
नालियों के आधे-अधूरे निर्माण से जल निकासी ठीक से नहीं हो रही है। इससे लोगों को घरों में पानी घुसने की समस्या के अलावा पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ आवाजाही की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि समस्या से 18 साल से जूझ रहे हैं। पिछले पांच साल से इसके समाधान को लेकर विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। मगर सिवाय आश्वासन के कुछ हासिल नहीं हो पाया है। लोगों ने एक महीने के भीतर इस समस्या का समाधान कर राहत दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर समाधान नहीं हुआ सड़क को जाम कर प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या से क्षेत्र की डेढ़ हजार आबादी प्रभावित है। 18 साल से आ रही इस समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। नगर परिषद के कार्यालय से लेकर डीसी ऑफिस तक के चक्कर काट कर थक चुके हैं। लिखित में भी आवेदन दिए गए हैं।
-पंकज शर्मा (स्थानीय निवासी)


नालियों का सारा पानी या तो सड़कों पर बह रहा है या फिर लोगों के मकानों की नींव खोखली कर रहा है। बारिश में तो लोगों के घरों के अंदर पानी घुसने से परेशानी आ रही है। जूतों के साथ यह गंदगी लोगों के घरों तक पहुंच रही है। इसका जल्द समाधान होना चाहिए
-रेखा रानी (स्थानीय निवासी )

नालियां चौक होने से इनमें जमा गंदगी से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। सड़कों पर भी गंदा पानी बहता रहता है। स्कूली बच्चों की वर्दियां तक इसकी वजह से गंदी हो जाती है। सड़क पर कीचड़ और फिसलन बढ़ने से वाहन हादसों का भी डर बना रहता है।
-सुषमा देवी (स्थानीय निवासी )

शहर के भीतर इस तरह की परेशानी काफी चिंताजनक है। लोग लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहें हैं, लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन इसका हल नहीं कर रहा है। इसके चलते लोगों के घरों में पानी लगने से इनके गिरने का भी खतरा पैदा हो रहा है।

-सृष्टो देवी (स्थानीय निवासी )
मामला संज्ञान में है। समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। नालियां बनाने को लेकर बीच में कुछ छोटे-छोटे जमीन विवाद भी हैं। इसके चलते भी यहां अब तक ड्रेेनेज सिस्टम पूरी तरह से नहीं बिछ पाया है। नए साल की कार्ययोजना में इस कार्य को प्राथमिकता पर रखा जाएगा।
-राजिंदर ढींगरा, सीईओ नगर परिषद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article