फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road Construction Start

Udhampur News: छात्राओं का घर से स्कूल का सफर होगा सुगम, जगानू-पैड देवता सड़क 80 प्रतिशत तैयार

विज्ञापन
Road Construction Start
गर्ल्स हाई स्कूल जगानू से पैड़ देवता तक पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल जगानू की छात्राओं का अब घर से स्कूल का सफर सुगम होगा। जगानू से एससी मोहल्ला बसिया वाया लोट व पैड देवता तक चार करोड़ की लागत से 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क पर रविवार को तारकोल बिछाने का काम शुरू हो गया।
इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। मौजूदा समय में सड़क का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी का काम जारी है। गौरतलब है कि पहले तीन किलोमीटर तक कच्ची सड़क बनी हुई थी। अब विभाग इस सड़क को अपग्रेड कर साढ़े पांच किलोमीटर तक बना रहा है। क्षेत्र के लोग काफी समय से सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। अब मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, जगानू से पैड़ देवता की ओर जाने के लिए शार्टकर्ट रास्ता बनने से लोगों को आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी। पहले सड़क मार्ग के न होने से लोगों को काफी लंबा सफर तय कर पैड देवता में माथा टेकने के लिए जाना पड़ता था। अब लोग सीधा जगानू से पैड देवता तक पहुंच पाएंगे। वहीं, कई क्षेत्रों का आपस में संपर्क जुड़ पाएगा। सड़क बनने से लगभग 20 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। सड़क के निर्माण के चलते दोनों ओर पानी की निकासी के लिए नालियों का भी निर्माण किया जा रहा है। ताकि सड़क जल्द खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...




सड़क का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष काम अगस्त तक पूरा कर दिया जाएगा। सड़क के बनने से एससी मोहल्ले के लोगों व जगानू के अलग-अलग पंचायतों के गांवों के वासियों को लाभ मिलेगा।
- अंकुश गुप्ता, जेई, पीएमजीएसवाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article