फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road accedent

बस अडडा पर तेज रफ्तार में रेहड़ियों से टकराई मिनी बस, एक की मौत पांच घायल

विज्ञापन
road accedent
दुर्घटनाग्रस्त हुई मिनी बस। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के बस अड्डा पर शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार मिनी बस ने सामने खड़े लोगों को कुचल दिया। एक हादसे में एक रेहड़ी संचालक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। बस की टक्कर से एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उधमपुर से लाटी रूट पर पर चलने वाली मिनी बस नंबर जेके14बी-9591 को चालक चलाने लगा तो मिनी बस स्टार्ट नहीं हुई। उसने बस अड्डा पर मौजूद कुछ लोगों को बस को धक्का लगाने को कहा। कुछ लोगों ने बस को धक्का लगाना शुरू किया और चालक बस स्टार्ट करने लगा। जब मिनी बस स्टार्ट हुई तो चालक उसेे नियंत्रित नहीं कर पाया और तेज रफ्तार में मिनी बस सामने खड़े लोगों और रेहड़ियों पर चढ़ गई। बस से कुचलकर रेहड़ी संचालक वरिंद्र सिंह (35) पुत्र ध्रुव सिंह निवासी दंदियाल सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान वरिंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मिनी बस चालक भी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

-----
यह हुए घायल
1. सूरज सिंह (50) पुत्र गोविंद राम निवासी रेहमती शिवनगर
2. एस नाथ (38) पुत्र शिवनाथ निवासी बटोत
3. मिल्खी राम (62) पुत्र मक्खनु निवासी मलाड़,
4. गुलशेर (55) पुत्र सिकंदर लोन निवासी बटोत
5. गोरी राम (50) पुत्र बेली राम निवासी कल्लर नगरोटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed