{"_id":"6293ba6d0cff5a22150defb2","slug":"review-meeting-udhampur-news-jmu2608224118","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा से पहले सही व्यवस्था सुनिश्चित करें सभी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा से पहले सही व्यवस्था सुनिश्चित करें सभी विभाग
उधमपुर। अमरनाथ यात्रियों की सुविधाओं के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेतीं डीसी कृतिका ज्योतसना
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा 2022 के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त कृतिका ज्योत्सना ने राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ जखैनी से मल्हाड़ तक के क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के लिए उपलब्ध व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया कि यात्रा के परेशानी मुक्त संचालन के लिए सभी स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिला प्रशासन को यात्रियों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने और सुरक्षित व स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, बिजली, आवास, आदि की व्यवस्था करने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने लंगर स्थलों का भी निरीक्षण किया और राजमार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए समयबद्ध तरीके से सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए। डीसी ने संबंधित विभागों की ओर से की गई व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ करने के बाद सीईओ नगर परिषद, कार्यकारी अभियंता, जल शक्ति, पीडीडी, पीडब्ल्यूडी और तहसीलदार को अपने कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
उधमपुर। अमरनाथ यात्रियों की सुविधाओं के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेतीं डीसी कृतिका ज्योतसना- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। अमरनाथ यात्रियों की सुविधाओं के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेतीं डीसी कृतिका ज्योतसना- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।