{"_id":"6ad2743647f60238c10e9cff","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-141820-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: करवाचौथ पर बाजार में रौनक, सोने-चांदी के आभूषण खरीदने में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: करवाचौथ पर बाजार में रौनक, सोने-चांदी के आभूषण खरीदने में जुटे लोग
Sat, 17 Oct 2026 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। करवाचौथ के पर्व को लेकर सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। 29 अक्तूबर को करवाचौथ के अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी, वहीं पति भी अपनी पत्नी को खास उपहार देने के लिए सोने-चांदी के आभूषण खरीदने में जुटे हुए हैं।
करवाचौथ को लेकर तारा डूबने से पहले अच्छी खरीदारी हुई है। नवरात्र शुभ माने जाते हैं और करवाचौथ नजदीक होने के कारण ग्राहक अभी भी आभूषण खरीदने पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोग करवाचौथ के लिए अपनी पत्नी की पसंद के आभूषण खरीदने के साथ-साथ अलग-अलग दुकानों पर मिलने वाले ऑफर की जानकारी भी ले रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक, इस समय मंगलसूत्र की मांग सबसे अधिक है। सोने के मंगलसूत्र की कीमत करीब एक लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि वजन और डिजाइन के अनुसार इसकी कीमत बढ़ती जाती है। वहीं, बिछुए करीब 500 रुपये और पायल 2,000 रुपये से शुरू हो रही हैं।
-- -- -- बजट और पसंद के अनुसार आभूषण चुन रहे ग्राहक-- -- -- -
सोने की अंगूठियों की कीमत करीब 25 हजार रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा टॉप्स और सोने-चांदी की चेन भी उपहार के लिए खरीदी जा रही हैं। ग्राहक अपने बजट और पसंद के अनुसार आभूषण चुन रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार मंगलसूत्र, पायल, बिछुए और टॉप्स की मांग विशेष रूप से बनी हुई है। करवाचौथ की खरीदारी के साथ शादी के सीजन को लेकर भी बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। अधिकांश ग्राहक 22 कैरेट सोने में आभूषण बनवाना पसंद करते हैं। वर्तमान में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,000 रुपये प्रति दस ग्राम, जबकि चांदी की कीमत 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
विज्ञापन
-- -- -खरीदारी पर स्कूटी से लेकर टीवी तक जीतने का मौका-- -- -- -
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कुछ स्वर्णकारों ने खरीदारी पर आकर्षक आफर भी शुरू किए हैं। जिनके तहत न्यूनतम दस हजार रुपये की खरीदारी पर ग्राहकों को लकी ड्रा के माध्यम से प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूटी, एलईडी टीवी, फ्रिज जैसे पुरस्कार रखा गया है। इसके अलावा माइक्रोवेव ओवन और मिक्सर ग्राइंडर जैसे घरेलू उपकरण भी पुरस्कारों में शामिल हैं। ऐसे आफर के माध्यम से दुकानदार त्योहारों के दौरान ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग दुकानों पर आफर की शर्तें और खरीदारी की न्यूनतम राशि अलग है।
-- -- -- -- कोट-- -- -- --
करवाचौथ को देखते हुए मंगलसूत्र, पायल और बिछुओं की मांग अधिक है। पुरुष अपनी पत्नी के लिए उपहार खरीदने आ रहे हैं। मंगलसूत्र की कीमत करीब एक लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि वजन और डिजाइन के अनुसार कीमत अलग-अलग रहती है। - भावेश अबरोल, स्वर्णकार।
इस समय टॉप्स, अंगूठियों और सोने-चांदी की चेन की भी मांग है। बिछुए 500 रुपये और पायल 2,000 रुपये से शुरू हो जाती हैं। ग्राहक अपने बजट के अनुसार आभूषण खरीद रहे हैं। - जोगिंद्र वर्मा, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष।
त्योहारों के दौरान खरीदारी पर लकी ड्रॉ के जरिए स्कूटी, टीवी और अन्य घरेलू उपकरण जीतने का मौका दिया जा रहा है। वहीं, शादी के लिए चोकर सेट और हिमाचली नथ की मांग भी बनी हुई है। - सोनू सिंह, स्वर्णकार।
करवाचौथ पर पत्नी को उपहार देना इस पर्व को और खास बनाता है। खरीदारी के दौरान अगर उपहार जीतने का मौका भी मिले तो यह ग्राहकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण है।
- रितेश कुमार, ग्राहक।