{"_id":"6ad137225571f4aeb60d7a16","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-104196-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दिव्यांग श्रद्धालुओं ने निशुल्क सुविधा के तहत किए मां वैष्णो देवी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दिव्यांग श्रद्धालुओं ने निशुल्क सुविधा के तहत किए मां वैष्णो देवी के दर्शन
विज्ञापन
कटड़ा। नवरात्र के दौरान मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु निरंतर पहुंच रहे हैं। दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए श्राइन बोर्ड की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिनका लाभ उठाकर दिव्यांग श्रद्धालु माता के दिव्य दर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में वीरवार को देश के विभिन्न राज्यों से नवरात्र महोत्सव में भाग लेने कटड़ा पहुंचे करीब 200 दिव्यांग श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई।
श्राइन बोर्ड की ओर से इन सभी श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान विभिन्न निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। धर्मनगरी कटड़ा से यात्रा मार्ग पर आवश्यकतानुसार घोड़े की निशुल्क व्यवस्था की गई जबकि अर्धकुंवारी से भवन तक पहुंचने के लिए निशुल्क बैटरी कार सेवा उपलब्ध करवाई गई। इसके अतिरिक्त भवन पर मां वैष्णो देवी के विशेष दर्शन और निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई। यात्रा पूरी होने के बाद दिव्यांग श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक धर्मनगरी कटड़ा वापस पहुंचाने की सुविधा भी प्रदान की गई।
श्राइन बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाई गई इन सुविधाओं के चलते दिव्यांग श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी और संतोष नजर आया। भवन पर मां के दिव्य दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। श्रद्धालुओं का कहना था कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें इतनी सुविधाओं के साथ मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। जानकारी के अनुसार जारी शारदीय नवरात्र के दौरान अब तक करीब 500 से 600 दिव्यांग श्रद्धालु श्राइन बोर्ड की निशुल्क सुविधाओं का लाभ उठाकर मां वैष्णो देवी की यात्रा कर चुके हैं। वहीं, प्रतिदिन लगभग 40 से 50 दिव्यांग श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।