फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Residents getting upset due to bad roads

बदहाल सड़कों के कारण परेशान हो रहे शहरवासी

विज्ञापन
Residents getting upset due to bad roads
उधमपुर में यूईईडी द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों से खोद कर छोड़ी गई सड़क। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य के लिए उखाड़ी गई सड़कों की मरम्मत अप्रैल महीने में भी नहीं हो पाई है। कई महीनों से शहर की सड़कें बदहाल हैं और इसके कारण शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद ने यूईईडी को मई तक सभी सड़कों पर तारकोल डाल कर मरम्मत करने का समय दिया है, लेकिन करीब सप्ताह से सड़कों की मरम्मत व पाइप लाइन बिछाने का कार्य बंद पड़ा है। कुछ सड़कें तो ऐसी हैं, जहां करीब दो वर्ष से सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद तारकोल डालने का काम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष से देविका परियोजना के तहत शहर के अंदर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। यह कार्य शहरवासियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है। 123 किलोमीटर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए शहर की ज्यादातर सड़कों व गलियों को उखाड़ा गया है और कई सड़कों को पूरी तरह से बदहाल कर दिया है। नियम अनुसार इन सड़कों की मरम्मत का कार्य यूईईडी को ही करना है। लेकिन शहर के कई हिस्सों में यूईईडी ने सड़कों की मरम्मत नहीं की है। सड़कों पर तारकोल डालने का काम किया जाना है। नगर परिषद ने यूईईडी को तारकोल डालने का कार्य जल्द पूरा करने का अप्रैल 2022 तक का समय दिया था। लेकिन यूईईडी इस समय में काम पूरा नहीं कर पाया। इसके बाद इस समय को मई तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन करीब एक सप्ताह से शहर के ज्यादातर इलाकों में काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन

शहर के चबूतरा बाजार, आदर्श कालोनी, हाउसिंग कालोनी, बिल्लनबावली रोड, बट्टलबालियां रोड, सैला तालाब व अन्य कई स्थानों पर तारकोल डालने का काम किया जाना है। इन इलाकों में सड़कों के बदहाल होने पर लोग महीनों से परेशान हैं। संजय कुमार, आकाश कुमार, सोहन सिंह व अन्य शहरवासियों ने बताया कि सीवरेज विभाग की तरफ से गंभीरता के साथ काम नहीं किया जा रहा है। इसी कारण इस तरह की परेशानी बनी हुई है। क्षतिग्रस्त सड़कों से हमेशा धूल उड़ती रहती है। जब बारिश होती है तो पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है और फिर यातायात प्रभावित रहता है। कई बार मांग करने के बाद भी सड़क पर तारकोल नहीं डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जून तक सीवरेज पाइप लाइन बिछाना नहीं लग रहा संभव
यूईईडी ने जून 2022 तक सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के साथ सभी सड़कों की मरम्मत करवाने का आश्वासन सरकार व प्रशासन को दिया है। लेकिन जिस प्रकार से काम चल रहा है उसको देख कर लग रहा है कि इस काम को पूरा करने में अभी कई महीने लग जाएंगे। मौजूदा समय में काम बंद होना इसी तरफ इशारा कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद की तरफ से लगातार समय पर काम पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

--------------------------
ठेकेदार के मजदूर ईद को लेकर कुछ दिन की छुट्टी पर घर गए थे और अभी तक नहीं लौटे हैं। इसी कारण ठेकेदार को काम बंद करना पड़ा है। आज ही ठेकेदार से जल्द काम शुरू करने को लेकर बात हुई है और ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि वह दो दिन के अंदर नए मजदूर की व्यवस्था कर काम शुरू कर देगा। नगर परिषद पूरा प्रयास कर रहा है कि मई तक सभी सड़कों पर तारकोल डलवा कर शहरवासियों को राहत प्रदान की जाए।
डा. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed