{"_id":"61f03ef1435e1f390952cd7b","slug":"rescue-operation-udhampur-news-jmu252599860","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीले तूफान में फंसे छह लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीले तूफान में फंसे छह लोगों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
बसंतगढ़ में खराब मौसम में फंसे लोगों को उधमपुर पुलिस ने बचाया
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामनगर। पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर बसंतगढ के चोचरू गल्ला टॉप और खनेड टॉप इलाकों में बर्फीले तूफान में फंसे छह लोगों को बचाया है। रेस्क्यू किए गए सभी लोग हिमाचल प्रदेश से कठुआ जिले के मल्हार होते हुए आ रहे थे।
परिवार के अन्य सदस्यों के मदद मांगने पर पुलिस कड़ाके की ठंड, कोहरे और बर्फबारी के बीच दो घंटे पैदल चलकर इन लोगों तक पहुंची, और इन्हें सुरक्षित बचाया। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बसंतगढ को सोमवार रात करीब आठ बजे फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के कुछ सदस्य उच्च पहाड़ी क्षेत्र चोचरू गल्ला टॉप और खनेड टॉप बर्फीले तूफान में फंस गए हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया, और करीब दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने बर्फीले तूफान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। बचाए गए लोगों को पुलिस चौकी शांग लाया गया, जहां उन्हें भोजन, आश्रय और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गईं। इसके बाद मंगलवार को इन लोगों को इनके परिवारों से मिला दिया गया।

बसंतगढ़ में खराब मौसम में फंसे लोगों को उधमपुर पुलिस ने बचाया- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन