फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Request to LG

Udhampur News: उप राज्यपाल से अपील, मां की पुरानी गुफा खोल दें तो बढ़ सकती है श्रद्धालुओं की संख्या

विज्ञापन
Request to LG
राजेश जेन राष्ट्रीय अध्यक्ष माता  वैष्णो देवी इंटरनेशनल फाउंडेशन 
कटड़ा। माता वैष्णो देवी इंटरनेशनल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जैन हरियाणा ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग से अनुरोध किया है कि माता वैष्णो देवी की पुरानी गुफा को खोल दिया जाए ताकि श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो सके।
विज्ञापन

वीरवार को उन्होंने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से माता वैष्णो देवी के दरबार पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से कटड़ा में यात्रियों के मन में भय व्याप्त है। यही वजह है कि इस पीक सीजन के दौरान भी धर्मनगरी कटड़ा में माता वैष्णो देवी धाम में आने वाले यात्रियों की संख्या 50 हजार से घटकर लगभग एक हजार तक रह गई। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का डर मन में न रखें।
विज्ञापन

उन्होंने श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रियों की सुविधा हेतु लंगर एवं रहने की निशुल्क सुविधा देने पर श्राइन बोर्ड का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed