फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Religious Yatra Start

Udhampur News: मराड़ा माता की तीसरी वार्षिक छड़ी यात्रा रवाना

विज्ञापन
Religious Yatra Start
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे के शीतला माता मंदिर से तीसरी वार्षिक छड़ी यात्रा रविवार को मां मराड़ा देवी के दरबार के लिए शुरू हुई। इससे पूर्व, नगर पालिका के पूर्व उप प्रधान सुमित गुप्ता ने छड़ी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह छड़ी यात्रा चंडी माता सेवा संस्था के प्रधान तीर्थ राम के नेतृत्व में रवाना हुई ।

कस्बे के शीतला माता मंदिर से रविवार सुबह आठ बजे मराड़ा माता की छड़ी का विधिपूर्वक पूजन किया गया। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ वाहनों में सवार होकर मां के दरबार के लिए छड़ी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने मां का जयघोष किया। प्रधान ने बताया तीन वर्ष पहले बैसाखी के दिन इस छड़ी यात्रा की शुरुआत की गई थी। इस छड़ी यात्रा में हर बार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए मां के दरबार में भंडारे की व्यवस्था भी की गई थी। यात्रा में बिशन दास, उत्तम चंद, सुशील शर्मा और कमेटी के अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed