फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Religious Yatra Organised

Udhampur News: ढोल नगाड़ों के साथ रवाना हुई माता पिंगला देवी की छड़ी यात्रा

विज्ञापन
Religious Yatra Organised
रामनगर। शीतला माता मंदिर से छड़ी लेकर पिंगला माता की ओर रवाना होते श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। शीतला माता सत्संग कमेटी के प्रधान श्याम पठानिया की ओर से वार्षिक यात्रा शीतला माता मंदिर से मां पिंगला देवी की 14वीं वार्षिक छड़ी यात्रा रविवार सुबह 10 बजे रवाना हुई। विधायक सुनील भारद्वाज ने विधिपूर्वक पूजन कर यात्रा को रवाना किया। ढोल नगाड़ों के साथ श्रद्धालु यात्रा के लिए निकले।
रामनगर कस्बे के वार्ड नंबर 11 में स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार सुबह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ छड़ी यात्रा निकाली गई। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से लगाए जाने वाले जयकारों से माहौल भक्तिमय बन गया। इससे पूर्व सुबह पांच बजे मंदिर के पुजारी नागेश प्रभाकर ने हवन-यज्ञ की शुरुआत की। पूर्ण आहुति के बाद सुबह आठ बजे छड़ी बाण का पूजन शुरू किया गया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे शीतला माता मंदिर से मां पिंगला देवी की ओर यात्रा के प्रस्थान से पहले भगवान नरसिंह मंदिर तथा शिव मंदिर में छड़ी बाण का विधि पूजन किया गया। इसके लिए विधायक ने छड़ी यात्रा को रवाना किया। वाहनों पर श्रद्धालु सवार थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न जगहों पर लोगों की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई थी। कमेटी के प्रधान पठानिया ने यात्रा में शामिल लोगों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ रोष व्यक्त किया। बताया कि उन्होंने मंदिर के बाहर साफ-सफाई तथा मार्ग पर चुना डालने का नगर पालिका से आग्रह किया था, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इस अवसर पर पिंगला माता अखंड ज्योत कमेटी के संयोजक विनय जंडियाल, व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर बंगाथिया,अशोक थीयालीया,शक्ति दत्त, तीर्थ राम मदन गोपाल, सोहन कलसोत्रा अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed