{"_id":"6988f3ecfa24c5f26406d88d","slug":"religious-programme-udhampur-news-c-202-1-udh1002-132411-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शिव मंदिर में वार्षिक भंडारा, बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा रामनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शिव मंदिर में वार्षिक भंडारा, बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा रामनगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ वार्षिक भंडारा लगाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चिगली चोरी शिव मंदिर से सुबह पांच बजे प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें वार्ड-एक वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली प्रभातफेरी में महिला और युवाओं ने बम-बम भोले के जयकारे लगाए जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया। प्रभातफेरी भगवान नृसिंह मंदिर, शीतला माता मंदिर और बस अड्डे पर शिव मंदिर से वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इसके बाद नौ बजे यज्ञ हुआ और दोपहर बारह बजे भंडारा लगाया।
समिति के सदस्य जोगेंद्र बंगाथिया ने बताया कि लगभग 27 वर्ष पूर्व जब क्षेत्र में सूखे जैसे हालात बन गए थे, तब लोगों ने प्राचीन मंदिर में कन्या पूजन कर भगवान शिव से वर्षा की प्रार्थना की थी। शिव कृपा ऐसी बरसी कि प्रार्थना के कुछ ही समय बाद तेज बारिश शुरू हुई। उसी दिन से भंडारा लगाया जा रहा है।