फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   religious news

Udhampur News: यात्रा में गिरावट, शाम तक 9200 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना

विज्ञापन
religious news
कटड़ा। धर्मनगरी में शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने के लिए मिला। श्रद्धालु पंजीकरण कराकर परिवार सहित भवन की ओर रवाना होते रहे।दोपहर 4 बजे तक लगभग 9200 श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। हालांकि मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट जारी है। प्रतिदिन करीब 10 हजार से 16 हजार तक श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रा को सुचारू बनाए रखने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं बिना परेशानी के उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हेलिकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे व घोड़ा जैसी सुविधाएं श्रद्धालुओं को लगातार प्रदान की जा रही हैं। यात्रा में अपेक्षाकृत कमी के चलते प्राचीन गुफा से दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसके बाद श्रद्धालु भैरव घाटी की ओर रवाना हो रहे हैं। भैरव घाटी में पहुंचकर त्रिकुटा पर्वत की चोटियों की सुंदरता को निहार रहे हैं। यात्रा पूर्ण होने के बाद कटड़ा में प्रसाद व अन्य धार्मिक सामग्री की खरीदारी चल रही है, जिससे बाजारों में रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed