फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   religious news

मनुष्य जन्म भगवान की असीम कृपा से मिला है : बाईगण

विज्ञापन
religious news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में गांव-थाती में सद्भावना सत्संग समारोह आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आत्म लाभ प्राप्त किया।
सत्संग के दौरान महात्मा शमा बाई, महात्मा त्रिपुरा बाई और महात्मा संयमी बाई ने श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। अपने विचारों में कहा कि मनुष्य जन्म भगवान की असीम कृपा से मिला है। इसके लिए देवतागण भी याचना करते हैं। देव दुर्लभ मानुष तन पाकर हमें चाहिए कि हम भगवान को अपने हृदय मंदिर में जानकर उसका निरंतर भजन ध्यान करें।
विज्ञापन

आगे समझाया कि मोह-माया का लोभ छोड़कर भगवान का भजन करो। सच्चा सुख और आनंद भगवान की भजन भक्ति में ही समाया हुआ है। उन्होंने कहा, जहां कोई अपना नहीं, सब अपने-अपने स्वार्थ के कारण एक दूसरे से प्रीति लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बाईगण ने कहा कि भगवान शंकर माता पार्वती से कहते हैं - गिरिजा संत समागम सम लाभ न कछु आन। बिनु हरि कृपा न होहिं गावहिं वेद पुराण।। उमा कहूं मैं अनुभव अपना। सत हरि भजन जगत सब सपना।। उमा ते लोग बड़े अभागे हरि भजन छोड़ विषय अनुरागे।। भावार्थ यह है कि भगवान की कृपा के बिना सत्संग की प्राप्ति नहीं होती और सत्संग मिलने के बराबर कोई लाभ नहीं। सच्चे संतों के संग से ही ईश्वरीय ज्ञान प्राप्त होता है। भगवान शंकर कहते हैं कि ज्ञान मिलने के पश्चात विषय वासनाओं का त्याग कर भजन-ध्यान करने से ही कल्याण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed