फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Relief package should be given to farmers and laborers

किसानों और मजदूरों को दिया जाए राहत पैकेज

विज्ञापन
Relief package should be given to farmers and laborers
कटड़ा। मजदूर दस्तकार यूनियन के उपप्रधान बंसीलाल सहित यूनियन के अन्य सदस्यों ने कोरोना संकट में समस्याओं से जूझ रहे किसानों और मजदूरों के लिए राहत पैकेज की मांग की है। यह अपील उन्होेंने उपराज्यपाल सहित केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच दो से मजदूर परिवार का पोषण करने में असमर्थ हैं। बैंक कर्ज के साथ ही बिजली के बकाया बिल माफ किए जाएं, जिससे किसानों सहित मजदूरों को राहत मिल सके। उपप्रधान ने ब्लॉक कटड़ा के साथ ही पैंथल का दौरा कर किसानों और मजदूरों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से हर वर्ग प्रभावित है। बिजली के बकाया बिल के साथ ही बैंकों से लिए गए लोन को लेकर भी ग्रामीण परेशान हैं। धर्मनगरी पूरी तरह से मां वैष्णो देवी की यात्रा पर निर्भर है, लेकिन दो साल से यात्रा लगभग बंद के कगार पर ही है। इस कारण जहां कारोबार ठप है वहीं मजदूर और किसान भी प्रभावित हैं। इसलिए केंद्र सरकार सहित प्रदेश प्रशासन को जल्द सुध लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed