{"_id":"69fe4738cb64592c0b0bda41","slug":"relief-amount-road-accident-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1373-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सड़क हादसे के छह पीड़ित परिवारों को वितरित की सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सड़क हादसे के छह पीड़ित परिवारों को वितरित की सहायता राशि
विज्ञापन
किश्तवाड़। सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा ने जम्मू-कश्मीर रोड एक्सीडेंट विक्टिम फंड के तहत कुल 5 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की। यह मामले एआरटीओ किश्तवाड़ तस्लीम वानी द्वारा प्रस्तुत किए गए थे। सड़क दुर्घटनाओं में मृत चार व्यक्तियों के कानूनी वारिसों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो पीड़ितों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
सहायता राशि प्राप्त करने वालों में मखनी बेगम पत्नी सालू गुज्जर निवासी सरांवां ठकराई (स्वर्गीय अब्दुल मजीद का मामला), आशा देवी पत्नी स्वर्गीय मस्त राम निवासी पलाली पाडर (मस्त राम का मामला), हाजरा बेगम पत्नी अली मोहम्मद जरगर निवासी सर्थल करूूल (शगुफ्ता आरा का मामला), गुलाम हुसैन पुत्र मोहम्मद अकबर निवासी पतनाजी बुनजवाह (सैफ अली का मामला), सोहेल बशीर पुत्र बशीर अहमद मट्टू निवासी मुलछीटर तथा शमीमा अख्तर बानो पुत्री अख्तर हुसैन निवासी पतनाजी बुनजवाह शामिल हैं।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन सड़क दुर्घटना पीड़ितों और उनके परिवारों को सरकारी राहत योजनाओं के माध्यम से समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि प्रभावित परिवारों की पीड़ा को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।