फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Relief amount provided to the families of seven dead in Honjad

होंजड़ में सात मृतकों के परिजनों को प्रदान की राहत राशि

विज्ञापन
Relief amount provided to the families of seven dead in Honjad
किश्तवाड़। 27 जुलाई को दच्छन तहसील के होंजड़ गांव में बादल फटने से हुए भारी नुकसान में जिन सात मृतकों के शव मिले थे उनके परिजनों को डीसी अशोक कुमार शर्मा ने राहत राशि प्रदान कर दी। इसके अलावा अभी तक लगभग 94 लाख रुपये वितरित किए गए हैं। इसमें उन्होंने 18 लाख रुपये एसडीआरएफ के तहत बिजली, पानी व अन्य कुछ विभागों को दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि दो सप्ताह बाद भी लापता 19 लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि तलाशी अभियान जारी है। दच्छन के ही अन्य इलाके क्याड़ व छिछा और पाडर से भी नुकसान की रिपोर्ट मंगवा ली है।
विज्ञापन

गुलाबगढ़ के हुरियान व ग्वाड़ी गांव में पहाड़ी खिसने की आशंका है। इसके लिए भी रिपोर्ट मांगी गई है। पंरपरा के अनुसार 18 अगस्त को मचैल के लिए पवित्र छड़ी जाएगी, इसके लिए दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। सर्व शक्ति सेवक संस्था के साथ बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed