{"_id":"69a0993f833bef781d0b51ca","slug":"reasi-premier-league-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-133049-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट की शुरुआत, नेशनल क्लब ने भमाग को 38 रनों से हराया, जड्डू चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट की शुरुआत, नेशनल क्लब ने भमाग को 38 रनों से हराया, जड्डू चमके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में वीरवार को अमित सिंह मेमोरियल जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन पांच की शुरुआत हुई। पहले मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) ने भमाग को 38 रन से हराया। भमाग ने टॉस जीत कर एनसीसी को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। एनसीसी ने बीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। बल्लेबाज जड्डू ने 51 गेंद में 71 रन की पारी खेली।
आदित्य सिंह ने 20, करनदेव सिंह ने 18 व विक्रम सिंह ने 27 रन बनाए। भमाग के गेंदबाज दर्शन ने दो, मोबीन चौधरी ने तीन व अजीत राजपूत व दिनेश ने एक एक विकेट लिया। एनसीसी नौ विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना सकी। राकेश ने 36, सोहन सिंह ने 11, दर्शन ने 19 और अजीत राजपूत ने 16 रन बनाए। प्रदीप और मोहम्मद यूनुस ने दो-दो जबकि जड्डू, अल्फ्राज भट्ट, विजय पाल सिंह, देव करन ने एक-एक विकेट लिया।
ऑलराउंड खेल दिखाने के लिए एनसीसी के जड्डू को मैन ऑफ द मैच दिया गया। एएसपी इफ्तिखार अहमद मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि सीआरपीएफ 126 बटालियन की सेकेंड इन कमांड मंजिमा कुरियाकोसे रहे। उनके साथ डीएसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल व एसएचओ ख्यातिमान खजुरिया मौजूद रहे।