{"_id":"66e78332b13b610e57033644","slug":"reasi-culture-shobha-yatra-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-115410-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गणपति बप्पा मोरया... अगले वर्ष तू जल्दी आना से गूंजा रियासी नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गणपति बप्पा मोरया... अगले वर्ष तू जल्दी आना से गूंजा रियासी नगर
Mon, 16 Sep 2024 06:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
ओपन एयर थियेटर के मैदान में विराजमान गणपति प्रतिमा चिनाब दरिया में विसर्जित
पूजा-अर्चना के बाद युवाओं ने फेंका गुलाल, शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर के मुख्य बाजार रविवार सुबह से दोपहर तक गणपति बप्पा मोरया और अगले वर्ष तू जल्दी आना के जयघोष से गूंजते रहे। इसके साथ ही ओपन एयर थियेटर के रामलीला मैदान में सात सितंबर को विराजमान किए गए गणपति प्रतिमा का चिनाब दरिया में विसर्जन किया गया।
रविवार सुबह रामलीला मैदान में भगवान गणेश की पूजा की गई। आरती कर एक-दूसरे पर गुलाल फेंका गया। बाद में सभी युवाओं ने भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा का ट्राली में रखा और विशाल व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य बाजार से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के विभिन्न बाजारों से गुजरते हुए बस अड्डे तक पहुंची।
यहां पर युवाओं ने ढोल की थाप पर जम कर नृत्य किया। बाजार में दुकानदारों व घरों के बाहर खडे लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। बस अड्डे से शोभायात्रा बारादरी स्थित दरिया चिनाब के लिए रवाना हुए। ऋषि चौक, महादेव मोहल्ला और सीला में लोगों ने शोभायात्रा के साथ जा रहे गणपति की प्रतिमा के दर्शन किए।
विज्ञापन
शाम चार बजे के करीब गणपति की प्रतिमा का विधिवत तरीके से चिनाब दरिया में विसर्जन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।