{"_id":"60636c7a8ebc3ed8b949e1ac","slug":"rcc-katra-and-scc-ludhiana-won-matches-katra-news-jmu2323959198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसीसी कटड़ा और एससीसी लुधियाना ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरसीसी कटड़ा और एससीसी लुधियाना ने जीते मैच
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग (केपीएल) टी-20 प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मुकालबे खेले गए। इनमें आरसीसी कटड़ा और एससीसी लुधियाना (पंजाब) की टीम ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहला मुकाबला आरसीसी कटड़ा और शेरपुर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। शेरपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। आरसीसी कटड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 183 रन बनाए और जीत के लिए 184 रन का लक्ष्य दिया। इसमें बल्लेबाज राजू 49 गेंद में 54 रन बनाकर नॉट आउट रहे। वहीं, इसके अलावा पंकज ने 50 गेंद में 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेरपुर कटड़ा की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 142 रन ही बना पाई। इस तरह आरसीसी कटड़ा की टीम ने 42 रन से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। आरसीसी के बल्लेबाज पंकज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दोपहर को दूसरा मुकाबला एससीसी लुधियाना (पंजाब) और आरसी इलेवन सोलन (हिमाचल प्रदेश) के बीच हुआ। आरसी इलेवन सोलन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज रविंद्र ठाकुर ने 17 गेंद में 38 रन का योगदान दिया। लुधियाना की टीम के गेंदबाज रमन मलिंगा ने 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। गुरप्रीत, अंकित और सोनू ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। लुधियाना की टीम ने 142 रन बना कर मैच जीत लिया। रमनदीप को चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।