फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar, zonal level competition

Udhampur News: सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दिहाड़ी ने जीती कबड्डी का मुकाबला

विज्ञापन
ramnagar, zonal level competition
रामनगर। राजा राम सिंह मैदान में जोनल स्तरीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताएं वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहीं। अंडर-17 वर्ग की 190 छात्राओं ने प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से प्रतियोगिताएं राजा राम सिंह मैदान, इंडोर स्टेडियम तथा मैदान परिसर में हुईं। कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, कुश्ती, शतरंज, योग तथा टेबल टेनिस के मुकाबले हुए। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल और मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर और सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दिहाड़ी के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और रणनीति के साथ खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दिहाड़ी की टीम विजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में सरकारी हाई स्कूल जंद्राड़ी और सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। जंद्राड़ी की छात्राओं ने शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए जीत हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed