फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramnagar, Water Supply Start, Ward 9 And 10

Udhampur News: रामनगर के वार्ड नौ व 10 में पानी की आपूर्ति बहाल, अन्य वार्ड अब भी बाकी

विज्ञापन
Ramnagar, Water Supply Start, Ward 9 And 10
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। पिछले बारह दिन से बंद पड़ी पानी की आपूर्ति कस्बे के सिर्फ वार्ड नौ और 10 में शनिवार सुबह बहाल की गई। इससे कुछ वार्ड वासियों ने राहत की सांस ली जबकि अन्य वार्डों में अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
जलशक्ति विभाग के अधिकारी एईई महेश शर्मा ने बताया कि बारिश होने की वजह से गांव सत्या के नाले में पानी के तेज बहाव के कारण कई पाइपें पानी में बह गई थीं। इस कारण पाइपों की मरम्मत करने के लिए कई दिन लगे। वहीं दूसरी ओर बटल, फलाटा,अमरोह गांव में भूस्खलन होने की वजह से कई पानी की पाइपें मलबे में ही दब गई थी जिस कारण कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी आना बंद हो गया था।
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि पांच दिन से लगातार जल शक्ति विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत करने के लिए कार्य में जुटे हैं। शनिवार सुबह सिर्फ वार्ड 9 और 10 में पानी की सप्लाई दी गई, रामनगर कस्बे में जल्द ही पानी की सप्लाई दी जाएगी। हालांकि विभाग लगातार पानी की सप्लाई सुचारु रूप से मुहैया करवाने में हर संभव प्रयास कर रहा है। बारिश विघ्न डाल रही है। उन्होंने कहा जब तक पानी की सप्लाई नहीं आती तब तक जल शक्ति विभाग वार्ड में पानी का टैंक भेजकर लोगों को पानी मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed