फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramnagar, Vehicles Stand in front of Shops, Shokeepers angry

Udhampur News: दुकानों के बाहर अवैध लगे दोपहिया वाहनों के मालिकों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
Ramnagar, Vehicles Stand in front of Shops, Shokeepers angry
रामनगर। कस्बे के मुख्य बाजार में हर दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगे दोपहिया वाहनों के मालिकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इस समस्या से सभी दुकानदार हर दिन परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कई बार संबंधित विभाग से कार्रवाई करने की मांग उठाई लेकर रामनगर प्रशासन तथा नगर पालिका ने कोई कार्यवाही नहीं की। दुकानदार आशीष खारका, रमेश कुमार, सूरम चंद खजूरिया, मोहनलाल, दर्शन कुमार, प्रतीक डोगरा अन्य दुकानदारों ने बताया यह समस्या पिछले कई वर्षों से आ रही है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों से आने वाले लोग जब मुख्य बाजारों में पहुंचे हैं तो दोपहिया वाहन कई दुकानों के आगे लगा कर चले जाते हैं इस कारण दुकानों में आने जाने वाले ग्राहकों को कई परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानदारों ने बताया दो पहिया चालक दुकानों के बाहर जब अपने वाहन लगाते हैं तो कई घंटे तक खड़े कर देते हैं। इस कारण दुकानदारों की समस्या और बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने नगर पालिका से मांग की दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाई जाए ताकि दुकानदारों को परेशानी का समाना न करना पड़े। साथ में बाजारों में दुकानों के बाहर अवैध तरीके से लगाई जा रहे दोपहिया वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed