फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramnagar, Progressive Youth Front, Maharaja Hari Singh, Jyanti

Udhampur News: महाराजा हरि सिंह का जन्मोत्सव पर रैली कल

विज्ञापन
Ramnagar, Progressive Youth Front, Maharaja Hari Singh, Jyanti
रामनगर। कस्बे में महाराजा हरि सिंह का जन्मोत्सव मनाने को लेकर रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संस्थाएं तथा कस्बे के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सोमवार को भव्य रैली का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन

प्रोग्रेसिव यूथ फोरम के अध्यक्ष पवन देव सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को सुबह नौ बजे सभी लोग कस्बे के टाउनहॉल पर एकत्र होंगे। उसके बाद रामनगर-उधमपुर मार्ग के बीच पड़ता किड़मु इलाके से रैली की शुरुआत होगी। रैली सुबह ग्यारह बजे आरंभ होगी। उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए रामनगर तथा ग्रामीण इलाकों के लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में रामनगर विकास काउंसिल के प्रधान संजीव जंडियाल, प्रोग्रेसिव यूथ फोरम के प्रधान अनूप सिंह, व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर कुमार बंगाथिया, युवा राजपूत सभा, सिटीजन काउंसिल, और सीनियर सिटीजन क्लब के प्रधान के साथ कई सदस्य बैठक में शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed