फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar, power system

Udhampur News: रामनगर में 180 करोड़ से सुदृढ़ होगी विद्युत व्यवस्था

विज्ञापन
ramnagar, power system
रामनगर। रामनगर में विधायक डाॅ. सुनील भारद्वाज ने रविवार को बहु प्रतीक्षित पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि डॉ. जितेंद्र सिंह के सहयोग से योजना 180 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत हुई है जिसका क्रियान्वयन एनटीपीसी इलेक्ट्रिकल कंपनी करेगी। पुराने ट्रांसफार्मरों, बिजली के खंभों तथा ट्रांसमिशन लाइनों को बदलकर आधुनिक एवं उच्च क्षमता वाली नई व्यवस्था स्थापित की जाएगी। साथ ही सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए इंसुलेटेड सप्लाई लाइनें बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन

परियोजना से क्षेत्र में अनियोजित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज की समस्या तथा ट्रांसमिशन लॉस में कमी आएगी। इससे ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों को विशेष लाभ मिलेगा जहां वर्तमान में विद्युत अवसंरचना पर्याप्त नहीं है। इसके अतिरिक्त शहर में उलझे तार के जाल को हटाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहांर राजिंदर शर्मा, रामेश्वर, राकेश खारका, केवल, श्याम सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed