{"_id":"68d988b8f974aa374c0b24c9","slug":"ramnagar-news-maa-pingla-devi-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-127986-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 10,000 श्रद्धालुओं ने मां पिंगला देवी की पिंडियों के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 10,000 श्रद्धालुओं ने मां पिंगला देवी की पिंडियों के दर्शन किए
Mon, 29 Sep 2025 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
रामनगर।पिंगला माता भवन की ओर अखंड ज्योत रवाना होती।
ढोल नगाड़ों के साथ 39वीं अखंड ज्योत हुई रवाना
रामनगर। पिंगला माता अखंड ज्योत कमेटी की ओर से रविवार को मां पिंगला की 39वीं वार्षिक अखंड ज्योति छड़ी यात्रा मां के जयकारों के बीच पिंगला माता के दरबार रवाना हुई। यात्रा में शामिल करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने मां पिंगला के दरबार में पहुंच कर माथा टेका।
रविवार सातवें नवरात्र सुबह सात बजे ढोल नगाड़ों के साथ छड़ी यात्रा कस्बे के घास मंडी से आरंभ हुई मां की अखंड ज्योत मुख्य बाजार से होते हुए निकली। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान पिंगला माता की सुंदर पालकी को भी सजाया गया था मां के जयघोष से रामनगर कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया। पिंगला माता की अखंड ज्योत भगवान नरसिंह मंदिर, शीतला मंदिर, शिव मंदिर, वैष्णो मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत माता की अखंड ज्योत वाहनों सवार होकर मां के दरबार की ओर रवाना हुई। अखंड ज्योत निम्बला, किडमू,दिहाड़ी, कघोट इलाकों से गुजरी बहा पर लोगों ने मां की अखंड ज्योत के दर्शन किए ठीक सुबह 11 बजे अखंड ज्योत आधार शिविर (कोघ) इलाके में पहुंची बहा पर मौजूद यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाना शुरु किए जिससे माहौल कुछ समय के लिए भक्तिमय हो गया। माता की अखंड ज्योत कमेटी के सदस्यों में सुंदर पालकी को हाथों में उठाकर पैदल ही सफर तय करके माता के भवन तक पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने जोर से बोलो जय माता दी सारे बोलो जय माता दी की गूंज लगने लगी।
रविवार सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने मां पिंगला देवी के दर्शन करना शुरू कर दिए और सुबह सात बजे के बाद कतारें लगना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। रामनगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे भवन परिसर तथा विभिन्न जगहों पर स्वयंसेवियों की ओर से कई तरह के खाने-पीने के लंगर की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर सोमवार कस्बे के घास मंडी निर्माणाधीन पिंगला माता भवन में अखंड ज्योति प्रज्वलित हुई ,रविवार सातवें नवरात्र को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अखंड ज्योति छड़ी यात्रा रामनगर तहसील के पिंगर गांव स्थित पिंगला माता के दरबार रवाना हुई। पिंगला माता अखंड ज्योत कमेटी के संजोजक विनय जंडियाल ने सभी सदस्यों सहित पवित्र अखंड ज्योत छड़ी के साथ रवाना हुए। अखंड ज्योति यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामनगर से रवाना हुए। संयोजक विनय जंडियाल ने बताया 38 वर्ष पहले सन् 1987 को स्वर्गीय ओपी जंडियाल ने रामनगर कस्बे में साथियों के साथ मिलकर माता पिंगला की वार्षिक यात्रा की शुरुआत की थी तब से लेकर आज तक यह परंपरा जारी है।