फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar, matador stand

रामनगर को सौगात : 2.72 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक मेटाडोर स्टैंड

विज्ञापन
ramnagar, matador stand
नरसिंह गैस एजेंसी के सामने नाले पर होगा निर्माण, टेंडर प्रक्रिया पूरी; जाम से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे को लंबे समय के बाद यातायात समस्या से राहत मिलने जा रही है। रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग पर नरसिंह एचपी गैस एजेंसी के सामने लगभग 2 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से नया मेटाडोर स्टैंड बनाया जाएगा। परियोजना को संबंधित विभाग से मंजूरी मिल गई है और लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।
पिछले कुछ वर्षों में रामनगर में मेटाडोर, यात्री ऑटो, टैक्सी और बसों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। मौजूदा बस अड्डे पर जगह की कमी के कारण अक्सर अव्यवस्था और जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहनों की लंबी कतारें मुख्य बाजार तक पहुंच जाती हैं, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नया स्टैंड बनने से मुख्य बस अड्डे पर वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन

मेटाडोर यूनियन के प्रधान उत्तम सिंह ने बताया कि अलग स्टैंड न होने के कारण चालकों को वाहन खड़े करने में काफी दिक्कत होती थी। बस अड्डे पर रेहड़ियां लगने से दुर्घटना का खतरा बना रहता था, जिससे विशेषकर स्कूली छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों को परेशानी होती थी। नए अड्डे के निर्माण से समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और निवासियों ने फैसले का स्वागत किया है। लोक निर्माण विभाग के एईई शम्मी गुप्ता ने पुष्टि की है कि मेटाडोर स्टैंड के लिए टेंडर हो चुके हैं और जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। यह अड्डा एक नाले के ऊपर स्लैब डालकर आधुनिक तरीके से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed