{"_id":"69c6eb90491cd76c500b252a","slug":"ramnagar-lpg-cylinder-long-queue-udhampur-news-c-202-1-udh1002-134086-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर में दो दिन बाद आए सिलिंडर, एजेंसी के बाहर लग गई लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर में दो दिन बाद आए सिलिंडर, एजेंसी के बाहर लग गई लंबी कतार
विज्ञापन
रामनगर। वार्ड नंबर 12 स्थित नरसिंह गैस एजेंसी पर दो दिन के बाद एलपीजी आने पर लोगों की लंबी कतार लग गई। घरेलू गैस सिलिंडर की कमी के कारण लोग काफी परेशान थे। शुक्रवार को जब सप्लाई शुरू होने की सूचना मिली तो सुबह से ही उपभोक्ता एजेंसी के बाहर पहुंचने लगे।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन भी सतर्क रहा। टीएसओ नवनीत सिंह ने मौके पर हालात संभाले। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारी भी तैनात रखे।
उन्होंने लोगों को कतार में लगवाकर व्यवस्थित ढंग से गैस वितरण सुनिश्चित किया। टीएसओ ने लोगों से शांति बनाए रखने और बारी का इंतजार करने की अपील की जिससे वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रही।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले दो दिन से गैस न मिलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई घरों में खाना बनाने तक की समस्या आ गई थी। ऐसे में सप्लाई शुरू होने से राहत मिली है। टीएसओ नवनीत सिंह ने आश्वासन दिया कि गैस सप्लाई को नियमित बनाए रखने के प्रयास किए जाएंगे ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।