{"_id":"686c2533c450d9a20b0584c6","slug":"ramnagar-basantgarh-kandglo-morh-gulli-gla-road-construction-start-udhampur-news-c-202-1-udh1002-124977-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कंडोग्लू मोड़-गुल्लीगला सड़क मार्ग के दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कंडोग्लू मोड़-गुल्लीगला सड़क मार्ग के दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
रामनगर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गुल्लीगला मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हुअ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। तहसील बसंतगढ़ के पांचोड़ इलाके के कंडोग्लू मोड़-गुल्लीगला सड़क मार्ग के दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग का आभार प्रकट किया।
बता दें कि इस मार्ग का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ था। इस कारण दस किलोमीटर मार्ग नाले का रूप धारण कर चुकी थी। इस समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया शिवाय आश्वासन से कुछ हासिल नहीं हुआ।
मार्ग की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एक जुलाई को स्थानीय दुकानदार गणेश कुमार के नेतृत्व बैठक भी की थी। इसमें विभाग को मार्ग की मरम्मत करवाने को अंतिम बार चेतावनी दी गई थी। दूसरे चरण का कार्य शुरू न होने पर प्रदर्शन करने की बात कही थी। अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और पहले चरण का निर्माण कार्य कर चुके ठेकेदार से बात की और दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बसंतगढ़ के एईई नीरज वर्मा ने बताया कि कई वर्षों से बंद पड़े मार्ग का दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। इस मार्ग पर तारकोल भी बिछाया जाएगा।
मार्ग की खस्ताहालत से परेशान हैं वाहन चालक
यात्री बस चलाने वाले प्रीतम कुमार, सोनू कुमार अन्य छोटे वाहन चलने वाले हुकुम चंद, अशोक मलकान ने बताया कि एक वर्ष से मार्ग की दयनीय हालत बहुत खस्ता हो चुकी थी। इस दौरान वाहन चलाते समय कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार वाहनों को नुकसान भी हुआ लेकिन वर्षों से बंद पड़े मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ। हालांकि ग्रामीणों ने कई बार मार्ग के निर्माण कार्य को शुरू करवाने की मांग की परंतु मार्ग की दयनीय हालत बत से बतर होती चली जा रही थी। कई बार वाहनों में बैठे यात्रियों को उतारकर मार्ग पर पड़े गड्ढों से पत्थर उठाकर वाहन को बाहर निकाला पड़ता था। वाहन चालकों ने विभाग का धन्यवाद किया है कि बंद पड़ा निर्माण कार्य फिर से शुरू करवाया गया है।