{"_id":"69f90c03b08b7421fa0a34fc","slug":"ramnagar-attempt-theft-udhampur-news-c-202-1-udh1002-135561-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सुनेत्र गांव में दुकान में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सुनेत्र गांव में दुकान में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध
विज्ञापन
रामनगर। सुनेत्र गांव के मोड़ा दोधला में एक दुकान में चोरी करने की कोशिश की गई। घटना रविवार देर रात करीब पौने दो बजे की बताई जा रही है जब संदिग्ध पत्थर से शटर का ताला तोड़ रहा था।
दुकान मालिक जीवन कुमार ने बताया कि दुकान से कुछ दूरी पर उनका घर है और पास ही ताया रहते हैं। रात में अचानक आवाज सुनाई देने पर ताई टॉर्च लेकर बाहर निकलीं। जैसे ही रोशनी संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी, वह मौके पर फरार हो गया। सोमवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताला क्षतिग्रस्त है। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जिसमें एक व्यक्ति ताला तोड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है।
आशंका जताई जा रही है कि कुछ दिन पहले घर में हुई चोरी की वारदात में भी इसी शातिर का हाथ हो सकता है। वहीं ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को नशे की हालत में गुंदिया गांव से पहले टाइल फैक्टरी के पास सड़क किनारे पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।