{"_id":"6341bd947620592e2b4cf17c","slug":"ramleela-udhampur-news-jmu26974912","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण मूर्छा के दृश्य में दर्शकों ने कलाकारों को बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण मूर्छा के दृश्य में दर्शकों ने कलाकारों को बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। कस्बे में जारी रामलीला में शनिवार को लक्ष्मण मूर्छा का दृश्य मंचित किया गया। इसे निभाने वाले कलाकारों ने अपना भरपूर योगदान दिया और दर्शकों ने भी उनकी खूब हौसलाफजाई की।
रामलीला मंच पर आरती से शुरू हुई रामलीला में पहला दृश्य मेघनाद व लक्ष्मण के बीच युद्ध का दर्शाया गया। देर तक हुए युद्ध में मेघनाद ने शक्ति बाण का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। साथ ही उसने लक्ष्मण को उठाकर ले जाने का भी प्रयास किया। लेकिन, उससे लक्ष्मण उठाए नहीं गए। इसके बाद हनुमान मौके पर पहुंचे और लक्ष्मण को अपने साथ ले गए।
वहीं दूसरे दृश्य में हनुमान को संजीवनी बूटी लाने के लिए भेजा गया। संजीवनी बूटी लाने पर जैसे ही उसका रस लक्ष्मण को पिलाया गया तो वह उठ खड़े हुए। उसके बाद कुंभकरण को नींद से उठाया जाता है। रावण उसे भी रणभूमि में भेज देता है जिसमें श्रीराम के बाणों से उसका भी वध होता है। रविवार को अंतिम दिन मेघनाद व रावण वध का दृश्य मंचित किया जाएगा। इसके बाद श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का समापन हो जाएगा।