{"_id":"69e14cfd8cd607784f098b4a","slug":"ramban-missing-youth-udhampur-news-c-202-1-udh1005-134882-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बिसलेरी नाले में पांचवें दिन भी लापता युवक का सुराग नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बिसलेरी नाले में पांचवें दिन भी लापता युवक का सुराग नहीं मिला
विज्ञापन
रामबन। जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिसलेरी नाले के पास लापता हुए युवक का पांचवें दिन भी सुराग नहीं लग सका। इस कारण वीरवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को वापस बुलाकर उधमपुर भेज दिया गया है।
पोगल के तनवीर अहमद को आखिरी बार संवेदनशील इलाके में देखा गया था जहां खड़ी ढलानें, घने जंगल और तेज बहाव का नाला है। इसी कारण संयुक्त बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सिविल क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी), सेना की इकाइयां और डोडा के स्वयंसेवक कठिन भूभाग में लगातार खोज अभियान चला रहे हैं।
ड्रोन निगरानी और विशेष रस्सी उपकरणों का उपयोग चट्टानों और घनी वनस्पति वाले क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और तेज जलधारा के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।