{"_id":"6879367a4eec380f270d3599","slug":"ramban-centre-seal-tehsildar-taken-action-banihal-udhampur-news-c-202-1-udh1005-125355-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अत्यधिक शुल्क वसूलने पर बनिहाल में एक खिदमत केंद्र सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अत्यधिक शुल्क वसूलने पर बनिहाल में एक खिदमत केंद्र सील
कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने और उसे तैयार करने के लिए अत्यधिक शुल्क वसूलने
Link Copied
रामबन। अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वीरवार को तहसीलदार बनिहाल ने एक खिदमत केंद्र यानी सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी केंद्र) को सील कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक स्थानीय युवक ने शिकायत की थी। इसमें उसने बताया था कि बनिहाल बाजार स्थित खिदमत केंद्र में एक सीएससी केंद्र संचालक ने ऑनलाइन माध्यम से उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र प्राप्त करने संबंधी दस्तावेज तैयार करने के एवज में उससे 2500 रुपये अधिक वसूले हैं।
विज्ञापन
इस पर कार्रवाई करते बनिहाल के तहसीलदार अमजद अली कीन ने अधिकारियों की एक टीम गठित की। टीम के साथ के माैके पर पहुंचकर खिदमत केंद्र की तलाशी ली। वहां से कुछ दस्तावेज और अधिकारियों की मुहरें बरामद हुईं। इनसे संकेत मिलता है कि सीएससी केंद्र संचालक जाली दस्तावेज बना रहा था। इसके बाद टीम ने केंद्र को सील कर दिया। एक स्तंभ पर यह नोटिस भी चस्पा किया गया है कि सीएससी दुकान वीरवार दोपहर 3:30 बजे सील कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।