फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Rally

रैली निकालकर चुनावी भागीदारी का दिया संदेश

विज्ञापन
Rally
किश्तवाड़। राजकीय महाविद्यालय छात्रू में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) पर जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। इसका आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. शफकत हुसैन रफीकी और डॉ. अशिक हुसैन के मार्गदर्शन में किया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. जमशीद अहमद नोडल अधिकारी स्वीप ने एक परिचयात्मक व्याख्यान दिया गया, जिसमें उन्होंने मेरा वोट, मेरा अधिकार की अवधारणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से अग्रदूत के रूप में कार्य करने और आम जनता के बीच चुनावी भागीदारी का संदेश देने का आग्रह किया। बाद में छात्रों, संकाय सदस्यों और गैर शिक्षण कर्मचारियों की एक रैली को डॉ. अशिक हुसैन ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली राजकीय महाविद्यालय से शुरू हुई और टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर पर समाप्त हुई। छात्रों ने मतदान के अधिकार, वोट की शक्ति, चुनावी प्रक्रिया पर नारे लगाए और विभिन्न भाषाओं में प्ले कार्ड लेकर रैली की। रैली के समापन पर टीआरसी छात्रू में छात्र एकत्रित हुए और दिए गए विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। बाद में डॉ. अशिक हुसैन ने मतदान के अधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को मतदाता सूची में नामांकित होने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि आम जनता को जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने में शामिल करने के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया जाना चाहिए। अंत में छात्रों को जलपान वितरित किया गया। रैली में अन्य संकाय सदस्यों में प्रो. चंदर प्रकाश एचओडी इतिहास, प्रो. अजीत कुमार एचओडी ईवीएस, प्रो. चेरिंग दोरजी एचओडी शिक्षा, डॉ. मुदस्सर नजर एचओडी फारसी और डॉ. शबीर अहमद एचओडी राजनीति विज्ञान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed