फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   raksha bandhan

भाई की कलाइ पर राखी बांध कर की लंबी उम्र की कामना

विज्ञापन
raksha bandhan
उधमपुर में भाई को राखी बांधती बहन। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व वीरवार को पूरे जिले में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने बहुत ही श्रद्धा व प्रेम के साथ अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर लंबी उम्र की प्रार्थना की। वहीं भाइयों ने उपहार देकर अपना प्रेम प्रकट किया। रक्षाबंधन को लेकर जिले में हर तरफ हर्ष व उल्लास का वातावरण बना रहा। बाजार में तो रात तक रौनक बनी रही।
विज्ञापन

रक्षा बंधन को लेकर सुबह के समय बहुत ही श्रद्धा के साथ लोग शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंचे। लोगों ने शिवमंत्रों के साथ रक्षासूत्र भी अर्पित किए गए। अन्य मंदिरों में भी देवताओं को रक्षासूत्र श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित किए गए। वहीं घरों में उत्साह के साथ बहनों ने राखी बांधते वक्त भाइयों की लंबी उम्र व स्वस्थ रहने की मंगल कामना की। भाइयों ने भी बहनों को मनभावन व मनपसंद उपहार भेंट किए। देविकानगरी उधमपुर में दिन भर उत्सव का माहौल बना रहा। बाजार में राखियां खरीदने के लिए बहनों की भीड़ दोपहर तक देखने को मिली। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को राखियों के साथ सजाया हुआ था। राखियों के अलावा मिठाईयों की दुकानों पर भी लोगों का तांता लगा रहा। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

दिन भर खचाखच भरे रहे यात्री वाहन
रक्षाबंधन के चलते यात्री वाहनों में भी जरूरत से कहीं ज्यादा भीड़ देखने को मिली। जिन बहनों के भाई दूर रहते हैं। उनको यात्री वाहनों में घंटों का सफर करके ही पहुंचना पड़ा। इसी कारण वीरवार को सुबह से शाम तक सभी यात्री वाहन खचाखच भरे हुए नजर आए। कई रूट पर तो वाहन ओवर लोड होकर चलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed