फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   rain news

Udhampur News: फसलों के लिए वरदान साबित हुई बारिश

विज्ञापन
rain news
चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश से किसान खुश हैं। उनका कहना है कि फसलों के लिए पर्याप्त बारिश हुई है। इससे पैदावार अच्छी होगी।
विज्ञापन

दिसंबर माह में लगाई जाने वाली फसल जनवरी के मध्य में लगाई गई। बावजूद उसके फसल अच्छी हुई है और कटाई करने तक यदि पर्याप्त बारिश हो जाए तो किसानों की समस्याएं दूर होंगी। किसान रतनलाल निवासी पचोत, हरविंदर कुमार निवासी बश्ट, संतोक सिंह निवासी घाड़ियां कलां और संजय कुमार निवासी नगुलता ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। इससे पहले भी जनवरी में अच्छी बारिश होने पर उन्होंने फसल लगाई थी। दिसंबर में लगाई जाने वाली फसल जनवरी में लगाई गई लेकिन बारिश समय-समय पर हो जाए तो उनकी फसल को काफी लाभ होगा। मौजूदा समय में उन्होंने गेहूं, जौ, सरसों, लहसुन, धनिया, गोभी व अन्य किस्म की सब्जियां लगाई हैं। इन्हें मंगलवार की बारिश में लाभ पहुंचा है। आगे भी यदि समय-समय पर बारिश हो जाए तो उनकी फसल अच्छी होगी। वहीं कृषि विभाग के अधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि मंगलवार को हुई बारिश किसानों के लिए लाभकारी साबित हुई है। इससे फसलों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed