फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Railway road condition deteriorated after rain

बारिश के बाद रेलवे रोड की हालत खराब

विज्ञापन
Railway road condition deteriorated after rain
उधमपुर। तेज बारिश के बाद बुधवार को शहर के रेलवे रोड की हालत और भी खराब हो गई है। इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों सहित स्थानीय लोग दिनभर परेशानियों का सामना करने रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि कई बार समस्या के बारे में जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। रेलवे रोड की हालत कई साल से खराब है। साकन बावली के नजदीक तो रोड की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि आए दिन दो पहिया वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री रोजाना परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं। बुधवार को तेज बारिश के दौरान तो सड़क की हालत और भी ज्यादा खराब हो गई। सड़क के विभिन्न हिस्सों में जलभराव होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जब कोई सड़क से गुजरता तो कीचड़ व पानी के छींटे राह चलते लोगों पर गिर रहे थे। इससे बावली पर जाने वाले लोग भी दिन भर परेशान रहे। विजय सिंह, मोहन लाल व अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि गत डीआरएम भी स्थिति का जायजा लेकर गए हैं। उन्होंने मरम्मत का आश्वासन दिया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed