{"_id":"27d29931ea28a8de9e68bf6ce26b5431","slug":"raided-in-bdo-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ आफिस में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ आफिस में छापेमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विजिलेंस अधिकारी उधमपुर ने टिकरी के कई क्षेत्रों में छापा मारा और सरकारी योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं करने पर क्लरिकल स्टाफ को जुर्माना किया।
विज्ञापन
अतिरिक्त सहायक जिला उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने डीआरडीए के प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. जेसी मेहरा के साथ ब्लॉक डेवलेपमेंट आफिस टिकरी में छापा मारकर जांच की।
विज्ञापन
यह कार्रवाई टिकरी इलाके के सरपंचों द्वारा मनरेगा एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत किए गए कार्यों की रकम अदायगी नहीं करने और बेवजह कार्यालय के स्टाफ द्वारा फाइलों को दबाए रखने की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान रकम अदायगी से जुड़े रिकार्ड को सीज किया गया और इंजीनियरों द्वारा बिल जमा नहीं कराने और कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी द्वारा किसी भी तरह की बरती गई लापरवाही की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया।
जांच कमेटी में जिला पंचायत अधिकारी सुकृति शर्मा, बीडीओ उधमपुर डॉ. प्रदीप सिंह, एडिशनल ट्रेजरी अधिकरी सिमरजीत सिंह और एसिस्टेंट डायरेक्टर प्लानिंग उत्तम सिंह को शामिल किया गया है। कमेटी ने 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट जिला विजलेंस अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।