फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Public representatives exposed problems

जनप्रतिनिधियों ने उजागर की समस्याएं

विज्ञापन
Public representatives exposed problems
उधमपुर। डीसी इंदु कंवल चिब ने ब्लॉक मजालता में बुधवार को जन निवारण शिविर लगा कर लोगों की समस्याओं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शिविर में बीडीसी चेयरमैन दीना नाथ, डीडीसी सदस्य अमित शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं को उजागर किया। बताया कि मजालता में केवी स्कूल की मंजूरी, काकराई में नाले पर पैदल पुल का निर्माण, चन्नी मानसर में पंचायत घर का निर्माण, वन अधिकार अधिनियम का परिपालन, क्षेत्र में पेयजल की कमी, पैदल पथ का निर्माण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने की मांग, पीएचसी मानसर में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति, हाई स्कूल ककराई के नए भवन का निर्माण, शतरारी मिडिल स्कूल को अप्रगेड करने, पीएमएवाई के तहत छूटे लाभार्थी, कुओं का निर्माण, पढलाई से नीली सड़क की जर्जर हालत की मरम्मत, मनरेगा की लंबित देनदारियों का निपटान, एचएसएस मजालता में कर्मचारियों की कमी, मजालता नाले पर पुल का निर्माण, ओवर हेड वॉटर टैंक का निर्माण, जेजेएम का परिपालन, इलेक्ट्रॉनिक मीटर की स्थापना , राशन आपूर्ति का उचित वितरण, नए डिग्री कॉलेज का निर्माण करने, सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुव्यवस्थित करना, विभिन्न पीएमजीएसवाई और पीडब्ल्यूडी की सड़कों की स्थिति में सुधार लाने की मांग उठाई है।

डीसी ने जल्द निवारण के लिए मौके पर निर्देश पारित किए। अधिकारियों को पंचायती राज संस्थाओं की सभी शिकायतों का प्राथमिक रूप से मूल्यांकन कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। डीसी ने लोगों को निकट भविष्य में घर द्वार जनसंपर्क शिविर लगाने का आश्वासन दिया। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर मौके पर ही कई शिकायतों का निवारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed