फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protests over syllabus reduction; police detain ABVP activists

Udhampur News: सिलेबस में छूट के लिए प्रदर्शन, पुलिस ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में

विज्ञापन
Protests over syllabus reduction; police detain ABVP activists
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। वार्षिक परीक्षाओं में जम्मू संभाग के विद्यार्थियों को कश्मीर की तर्ज पर 15% सिलेबस में राहत देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मिनी सचिवालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मिनी सचिवालय पहुंचे। परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कश्मीर संभाग के छात्रों को सिलेबस में 15 प्रतिशत की छूट दी गई है लेकिन जम्मू के छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने अपनी जायज मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर से मिलने का समय मांगा था जिसे प्रशासन ने अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर सचिव रमनजीत सिंह सहित पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। इससे पूर्व एक पत्रकार वार्ता में परिषद ने चेतावनी दी कि यदि जम्मू के छात्रों को भी समान राहत नहीं दी गई तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed