फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protested against Railways

ग्रामीणों ने किया रेलवे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 16 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sat, 16 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
 protested against Railways
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

स्याल सल्लन क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के पास लगाए गए पोल के कारण गांव के लोगों को आ रही दिक्कतों से परेशान ग्रामीणों ने पोल को हटाने और क्रासिंग पर फुट ब्रिज का निर्माण करवाने की मांग को लेकर रेलवे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने कहा कि रेलवे विभाग की ओर से रेलवे क्रासिंग के पास दो पोल लगा दिए गए हैं। वह दोनों पोल इतनी नजदीक लगाए गए हैं कि कोई भी वाहन गांव की ओर नहीं जा सकता है। जिस कारण गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब फसल की बुआई करनी थी तो गांव में ट्रैक्टर नहीं आने के कारण गांव के लोगों को बैलों की मदद से खेतों की बुआई कर फसल लगानी पड़ी थी। अब फसल की कटाई करने का समय आ गया है। समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर गांव में कोई बीमार हो जाता है तो उसे उपचार करवाने ले जाने के लिए कोई वाहन गांव में नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में गांव के लोगों की दिक्कतें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। इस बारे में कई बार रेलवे विभाग के आला अधिकारियों के साथ-साथ रेलवे मंत्री से भी बात कर चुके हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला।


अब आलम यह हो गया है कि क्रासिंग पर लगाए गए पोल गांव के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर क्रासिंग पर लगाए गए पोल को नहीं हटाया गया तो वह उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में लाल चंद, जगन्नाथ, बबली देवी, रेखा देवी, अंजू देवी, संतोष देवी सहित अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed