फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

Udhampur News: आतंकी हमले का विरोध, वकीलों ने जिला अदालत में ठप रखा काम

विज्ञापन
protest
उधमपुर। राजोरी में हुए नरसंहार के विरोध में जिला अदालत के वकीलों ने बुधवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले एक दिन की हड़ताल की। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। वकीलों ने कहा, जम्मू-कश्मीर में शांत माहौल को खराब करने के लिए ही पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान जेडी सलाथिया के नेतृत्व में वकीलों ने कामकाम बंद कर दोपहर करीब 12 बजे जिला अदालत परिसर में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। सन्नी महाजन, सुशील सेठी, भारत भूषण व अन्य कई वकीलों ने कहा कि बार एसोसिएशन राजोरी में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करती है। पाकिस्तान इस तरह के हमले कराकर जम्मू-कश्मीर के लोगों को डराने और माहौल बिगाड़ने की नापाक कोशिशें कर रहा है। केंद्र सरकार को अब सख्ती के साथ कदम उठाने की जरूरत है। पाकिस्तान पर अब एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है। हड़ताल के बारे में जानकारी नहीं होने पर कई लोग अदालती कार्यों से जिला अदालत पहुंचे और हड़ताल की वजह से परेशान होकर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed