फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने रोष रैली निकाल किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उधमपुर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी व प्रदर्शकारियों को रोकती पुलिस - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने वीरवार को रोष रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के बाहर धार रोड पर धरना देकर प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग प्रदर्शनकारियों को हटाया और सबको हिरासत में लेकर प्रदर्शन बंद करवाया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाड़यां से रोष रैली निकाली। धार रोड से प्रदर्शन करते हुए वे डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे तो पुलिस ने सबको रोक दिया। प्रदर्शनकारी फिर भी आगे जाने का प्रयास करने लगे और धार रोड को बंद करने का प्रयास करने लगे। लेकिन, पुलिस ने किसी को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी प्रदर्शनकारियों को जबरदस्ती वाहन में बैठाया और हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ समय बाद सबको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सुमित ने कहा कि वीरवार को देश भर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महंगाई के कारण गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार की कमर पूरी तरह टूट चुकी है। करीब दस दिनों से हर रोज पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है, और सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है। इससे साबित होता है कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में विफल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आते ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है। अब हालात यह हैं कि महंगाई चरम पर है। अगर सरकार ने महंगाई पर काबू नहीं किया तो आने वाले दिनों में आम आदमी की परेशानी और भी बढ़ जाएगी। चुनाव के दौरान तो भाजपा महंगाई पर काबू पाने के बड़े बड़े दावे करती हैं। लेकिन, चुनाव संपन्न होने के बाद ही भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आता है।

उधमपुर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी व प्रदर्शकारियों को रोकती पुलिस

उधमपुर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी व प्रदर्शकारियों को रोकती पुलिस- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed