फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

मनरेगा की राशि जारी करने की मांग पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उधमपुर। मनरेगा के तहत किए गए काम की दिहाड़ी की राशि जारी करने की मांग पर वार्ड नंबर 20 के स्याल सल्लन इलाके के लोगों ने पार्षद जगदीश कुमार के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्याल सल्लन के लोगों ने बताया कि 2016 से 2019 तक की मनरेगा की राशि जारी नहीं की गई है। इससे उनकी आर्थिक परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े दस बजे लोगों ने पार्षद जगदीश कुमार के नेतृत्व में सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जगदेव सिंह जग्गा भी मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान जगदीश कुमार ने बताया कि 2016 से 2019 तक वार्ड नंबर का ज्यादातर हिस्सा ग्रामीण विकास विभाग के अधीन था और इसमें मनरेगा के तहत कई प्रोजेक्ट पर काम किया गया।
विज्ञापन

सैकड़ों ग्रामीणों ने दिहाड़ी लगाई और उनको रोजगार मिला। इसके साथ कई ठेकेदार ने लाखों रुपये खर्च कर काम करवाया। लेकिन आज तक सरकार की तरफ से इनके काम की राशि जारी नहीं की गई है। ठेकेदारों की लाखों की राशि फंसी हुई है। इसके साथ सैकड़ों ग्रामीण दिहाड़ी की राशि को तरस रहे हैं। अब स्याल सल्लन का पूरा इलाका वार्ड नंबर 20 के अधीन आ गया है। लेकिन आज तक उनको मनरेगा की राशि नहीं मिल सकी है। राशि न मिलने के कारण दिहाड़ीदार आज भी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिहाड़ीदारों ने कई महीनों तक मनरेगा के तहत काम किया है और सरकार से हजारों रुपये लेने है। इसी तरह से ठेकेदारों ने करोड़ों की राशि लेनी है। दिहाड़ीदारों के साथ ही अब ठेकेदार भी आर्थिक परेशानियों से जूझने को मजबूर है। जगदेव सिंह ने कहा कि मनरेगा की राशि जारी करने की मांग को लेकर पूरे जिले में अभियान छेड़ रखा है। जिले के विभिन्न हिस्सों में जाकर रोष रैली निकाल कर प्रदर्शन किया जा रहा है। आज सभी ने शहर के स्याल सल्लन इलाके में रोष प्रकट किया है। जब तक सरकार बकाया राशि को जारी नहीं करती है, धरना प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed