{"_id":"619e82bcb007f537b362f132","slug":"protest-udhampur-news-jmu24851962","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय चोरी होने पर लोगों ने किया मार्ग बंद, जल्द बरामदगी की उठाई मांग ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय चोरी होने पर लोगों ने किया मार्ग बंद, जल्द बरामदगी की उठाई मांग ।
विज्ञापन
चिनैनी में गाय चोरी के मामले में प्रदर्शन करते लोग समझाते थाना प्रभारी:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। कस्बे के वार्ड 1 में बुधवार को पशुशाला से दो गर्भवती गाय चोरी हो गईं। इसका पता जब उनके पालकों को लगा तो उन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर चिनैनी-दोमेल संपर्क मार्ग बंद कर दिया, और प्रशासन से जल्द गाय बरामदगी की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वह तब तक मार्ग नहीं खोलेंगे, जब तक दोनों गाय वापस नहीं आ जातीं। बुधवार की सुबह कुछ महिलाओं और लोगों ने मार्ग को बंद कर दिया। बताया कि देर रात को एक परिवार की पशुशाला से उनके पशु चुरा लिए गए हैं। पशुशाला का कुंडा तोड़कर अंदर बंधी गर्भवती गायों को चुराया गया है।
उन्होंने कहा कि सुबह गाय चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई, लेकिन अब तक उनकी बरामदगी नहीं हो पाई है। जिस कारण उनकी समस्याएं बढ़ गई हैं। लोगों ने मार्ग को बंद कर कहा कि वे तब तक मार्ग को नहीं खोलेंगे, जब तक उनके पशु नहीं मिल जाते, और चोर सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाते। चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह अब पशुशाला में जाकर भी पशु चुराने लगे हैं।
विज्ञापन
इसको लेकर पुलिस को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि बुधवार शाम तक उनका प्रयास रहेगा कि गायों को ढूंढ निकाला जाएगा, और आरोपी भी हिरासत में होंगे। आश्वासन पाकर लोगों ने मार्ग खोल दिया।