{"_id":"618ac28559c5d1695c5b4f49","slug":"protest-udhampur-news-jmu2475072158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के अधिक बिल आने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के अधिक बिल आने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उधमपुर शहर के वार्ड नंबर सात में बिजली का बिल अधिक मिलने पर प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। एक लाख से अधिक बिजली का बिल आने के विरोध में वार्ड 7 की महिलाओं ने मंगलवार को पीडीडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बिल का भुगतान न किए जाने पर बिजली बंद करने की धमकी दी जा रही है।
दोपहर में महिलाओं ने संजीत सिंह के नेतृत्व में विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सोमा देवी व अन्य महिलाओं ने बताया कि विभाग ने उन्हें एक लाख से अधिक का बिल भेजा गया है। हर महीने विभाग बिल भेज रहा है। उनके लिए इतने अधिक बिल का भुगतान करना संभव नहीं है। विभाग ने अपनी मर्जी से ही बिल तैयार कर दिया है, और अब भुगतान न करने पर कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इतना बिल भरना उनके लिए संभव नहीं है। कई बार विभाग से संपर्क कर बिल को कम करने की मांग की है, लेकिन कोई उनकी परेशानी को समझने का प्रयास नहीं कर रहा है। हर बार कर्मचारी उनको बिजली काट कर कार्रवाई करने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
वहीं, संजीत सिंह ने कहा कि जिन घरों में एक लाख से अधिक के बिल भेजे गए हैं, वे सभी गरीब हैं। अगर इन लोगों ने महीनों से बिल का भुगतान नहीं किया है तो प्रशासन को इनको थोड़ी छूट देकर राहत देनी चाहिए। बिल में हर महीने विभाग लोगों से हजारों रुपये ब्याज वसूल रहा है। इसी के चलते बिल एक लाख रुपये के पार हो गया है। उनकी मांग है कि ब्याज माफ कर धमकाना बंद किया जाए।