{"_id":"685efd197908ce34da09ebef","slug":"protest-held-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124686-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नगर परिषद के अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नगर परिषद के अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते अस्थायी सफाई कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगर परिषद के अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को लंबित मांगों को लेकर जम्मू-कश्मीर यूटी सफाई कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन डेविड संधू की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
संधू का कहना था कि इससे पहले भी अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने स्थायी करने व मिनिमन वेज एक्ट लागू करने को लेकर काम छोड़ हड़ताल की थी। उस समय डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही लंबित मांगों को एक महीने के भीतर पूरा कर दिया जाएगा लेकिन तीन माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इन मांगों को पूरा नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एक टीम सचिवालय गई हुई थी जहां उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री कार्यालय में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी धीरज गुप्ता ने उस फाइल पर ऑबजेक्शन लगा कर वापस विभाग को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे लोग बहुत समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रहीं।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर मांगों वाली फाइल को लेकर सुनवाई नहीं की गई तो अस्थायी सफाई कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी धीरज गुप्ता व प्रदेश सरकार की होगी।