{"_id":"57cdadd84f1c1ba830318415","slug":"protest-against-wine-shop1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
बट्टलबालियां मार्ग पर खुली शराब की दुकान के विरोध में लोगों का गुस्सा शांत होते नहीं दिख रहा है। लोगों ने दुकान को हटाकर कहीं और स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। इसी मांग को लेकर डीसी दफ्तर के बाहर गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर एक बजे के करीब हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में खुली शराब की दुकान को स्थानांतरित करवाने की मांग को लेकर क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण उन्हें डीसी दफ्तर का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नशे को दूर करने की बात कहने वाली सरकार खुद नशे को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में युवा वर्ग नशे को छोड़ने की बजाय नशे की चपेट में आ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन गांव के लोगों के सब्र का इम्तिहान लेना बंद करे। लोेगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही शराब की दुकान को हटाया नहीं गया तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।