{"_id":"57cb28904f1c1b8f292cbb87","slug":"protest-against-electricity-department-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर की मरम्मत न होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर की मरम्मत न होने पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
electricity price increases
- फोटो : Demo Pic
रामनगर तहसील के कू नाला क्षेत्र के कुशेरी गांव के लोगों ने बिजली न आने पर विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर लोगों द्वारा 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को लेकर विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने के कारण पिछले पंद्रह दिनों से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे धनी राम अतरी ने बताया कि कुशेरी गांव विद्युत विभाग की तरफ से 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे 50 घरों को बिजली मिलती है। ट्रांसफार्मर 15 दिनों से खराब है। इससे पूरे गांव में बिजली नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि बिजली न होने के कारण गांव वासियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उन्हें विभाग द्वारा ई मीटर लगाने को कहा गया था। विभाग ने आश्वासन दिया गया था कि इसके बाद बिजली की कमी दूर हो जाएगी। इस समस्या के प्रति कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन उनकी समस्या को हल करने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन