फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest against BJP-PDP government

बुरहान के भाई का नाम मुआवजा सूची में रखने पर बवाल

Thu, 15 Dec 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
ब्यूरो/ उध्ामपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
protest against BJP-PDP government
burhan

राज्य के पुलवामा जिला प्रशासन द्वारा आतंकी बुरहान वानी के भाई खालिद वानी का नाम मुआवजा राशि की लिस्ट में रखने पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। पैंथर्स पार्टी द्वारा इसका विरोध करते हुए सलाथिया चौक पर राज्य सरकार का पुतला जलाया गया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य की भाजपा-पीडीपी सरकार पर भी आतंकियों का हिमायती होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पैंथर्स पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सलाथिया चौक पर राज्य सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार का पुतला भी जलाया। पैंथर्स कार्यकर्ताओं का कहना था कि एक तरफ केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, दूसरी तरफ वह पीडीपी के साथ आतंकियों की हिमायत कर रही है।
विज्ञापन


दोनों पार्टियाें की इस दोहरी राजनीति का विरोध किया जाना चाहिए। पुलवामा जिला प्रशासन जान बूझकर द्वारा बुरहान वानी के भाई का नाम कश्मीर में हुए प्रदर्शनों में मारे गए लोगों की लिस्ट में रखा गया है। घाटी के अंदर कुछ ऐसे तत्व हैं, जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। उन्होंनेे कहा कि पीडीपी तो हमेशा से पाकिस्तान परस्त लोगों के साथ रही है, लेकिन भाजपा भी इसमें कहीं पीछे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के मंत्रियों को इसका विरोध करना चाहिए था, पर इक्का-दुक्का नेताओं के अलावा किसी भी भाजपाई द्वारा इसका विरोध नहीं किया जा रहा। समनीक भसीन और अन्य पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलवामा जिला प्रशासन द्वारा लिस्ट से आतंकियों के नाम बाहर नहीं किए गए, तो पैंथर्स राज्य सरकार के विरोध में राज्य व्यापी आंदोलन छेड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed